दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
आद्रा, दिनांक: 15.11.2025
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, ट्रैक मशीन (TRD) एवं सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभागों द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु दिनांक 17.11.2025 (सोमवार) से 23.11.2025 (रविवार) तक संयुक्त रूप से रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है।
उक्त अवधि में निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव पड़ेगा:
रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation):
1. 18602/18601 (हटिया–टाटा–हटिया) पैसेंजर
दिनांक 22.11.2025 को रद्द
रहेगी।
2. 68053/68054 (आद्रा–बाराभुम–आसनसोल) MEMU पैसेंजर दिनांक 23.11.2025 को रद्द रहेगी।
3. 68075 ( आद्रा -भोजुडीह) MEMU पैसेंजर दिनांक 17.11.2025, 19.11.2025, 20.11.2025 एवं 22.11.2025 को रद्द रहेगी।
4. 68076 (भोजुडीह –आद्रा) MEMU पैसेंजर दिनांक 18.11.2025, 20.11.2025, 21.11.2025 एवं 23.11.2025 को रद्द रहेगी।
आंशिक समापन / प्रारंभ (Short Termination / Short Origination):
1. 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभुम) मेमू दिनांक 18.11.2025 को आद्रा स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
2. 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक 19.11.2025 एवं 23.11.2025 को आद्रा में समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
3. 18019/18020 (झारग्राम–धनबाद–झारग्राम) एक्सप्रेस दिनांक 17.11.2025 एवं 20.11.2025 को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा बोकारो स्टील सिटी–धनबाद–बोकारो स्टील सिटी खंड में रद्द रहेगी।
पुनर्निर्धारण (Rescheduling):
1. 18036 (हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस दिनांक 18.11.2025 को 60 मिनट तथा दिनांक 19.11.2025 को 120 मिनट विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी।
2. 18035 (खड़गपुर–हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 23.11.2025 को खड़गपुर से 120 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
3. 18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस दिनांक 23.11.2025 को बक्सर से 60 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी
।








