दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
“विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026 के अंतर्गत जागरूकता अभियान आयोजित”
आद्रा, दिनांक : 18.05.2026
भारतीय रेल द्वारा दिनांक 15.05.2026 से 05.06.2026 तक आयोजित “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत आद्रा मंडल के पुरुलिया एवं आद्रा नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में पर्यावरण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान रेलवे कॉलोनियों के निवासियों एवं स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त लोगों को ऊर्जा एवं जल संरक्षण, एकल उपयोग प्लास्टिक (Single Use Plastic) के प्रयोग में कमी लाने, कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने तथा रेलवे कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने के संबंध में जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत आद्रा मंडल में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियाँ निरंतर आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।










