Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंटक से संबद्ध Asansol Iron & Steel Workers’ Union द्वारा बर्नपुर के बारी मंजिल स्थित कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंटक से संबद्ध Asansol Iron & Steel Workers’ Union द्वारा बर्नपुर के बारी मंजिल स्थित कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में SAIL-ISP के कर्मचारी, ठेका श्रमिक, यूनियन पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।शिविर का आयोजन Burnpur Hospital के सहयोग से किया गया, जहां संग्रहित रक्त इकाइयों को अस्पताल के ब्लड बैंक को सौंपा गया वहीं रक्तदान आरंभ के कार्यक्रम से पूर्व RINL, विशाखापट्टनम में हाल ही में हुई दुर्घटना में दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रक्तदान शिविर में ACMO यूके दास, CGM Incharge HR यूपी सिंह, CGM Power पी शर्मा एवं CGM Coke Ovens सुमित मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके इस सामाजिक योगदान की सराहना की यूनियन के अध्यक्ष श्री हरजीत सिंह एवं महासचिव श्री बिपलब माझी ने कहा कि श्रमिक समाज केवल उद्योग निर्माण ही नहीं करता, बल्कि समाज सेवा में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता है। इस अवसर पर अजय राय, विजय सिंह, अशोक श्रीवास्तव, गौर चंद्र माझी, जनाब अनवर, आलोक महापात्र, दीपक कुमार, अनिल साव, विष्णु देव सिंह, धर्मेंद्र यादव, परितोष चौधरी सहित यूनियन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Latest News