Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*श्रावणी मेला के लिए पूर्व रेलवे आसनसोल एवं झंझारपुर के बीच एक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाएगा*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति सं.: ER/ASN/2026/08/25

*श्रावणी मेला के लिए पूर्व रेलवे आसनसोल एवं झंझारपुर के बीच एक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाएगा*

आसनसोल, 24 अगस्त 2026:

श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्व रेलवे ने आसनसोल एवं झंझारपुर के बीच एक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

03573 आसनसोल–झंझारपुर अनारक्षित विशेष 25.08.2026 को 14:00 बजे आसनसोल से प्रस्थान कर अगले दिन 01:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में 03574 झंझारपुर–आसनसोल अनारक्षित विशेष 26.08.2026 को 03:00 बजे झंझारपुर से प्रस्थान कर उसी दिन 13:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में मार्ग में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।