“संभाजी महाराज अमर हैं!..”
“शेर-ए-दक्खन वीर संभाजी, रण में गर्जन करते थे,
मुग़लों के अभिमान को तलवारों से हरते थे।
स्वाभिमान की ज्वाला बन, हर संकट में डटे रहे,
धर्म और मातृभूमि हेतु अंत समय तक लड़े रहे।
बंधन, पीड़ा, यातनाएँ भी जिनको झुका न पाईं,
वीरों की उस अमर कथा को सदियाँ भूल न पाईं।
मराठों की आन-बान थे, साहस की पहचान,
इतिहासों में अमर रहेगा उनका गौरवगान।
हर दिल में जयकार गूँजे, हर भारतवासी कहे,
संभाजी महाराज अमर हैं, अमर सदा ही रहें।
✍️ सुशील कुमार सुमन
अध्यक्ष, आईओए
सेल आईएसपी, बर्नपुर
#सुशीलकुमारसुमन
#युवा
Post Views: 17








