Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सतग्राम के निमचा कोलियरी में भामस की गेट सभा: 12वें वेतन समझौते के लिए 25 जून से देशव्यापी आंदोलन का बिगुल

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सतग्राम के निमचा कोलियरी में भामस की गेट सभा: 12वें वेतन समझौते के लिए 25 जून से देशव्यापी आंदोलन का बिगुल

सांकतोड़िया: सतग्राम-श्रीपुर क्षेत्र की निमचा कोलियरी में खान श्रमिक कांग्रेस (भारतीय मजदूर संघ – BMS) द्वारा एक विशाल गेट सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मुख्य रूप से कोयला कामगारों के आगामी 12वें वेतन समझौते (JBCCI-XII) को लेकर प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह भारतीय मजदूर संघ ने कामगारों को सम्मानजनक 11वां वेतन समझौता दिलाया था, ठीक उसी प्रकार वह 12वें वेतन समझौते के लिए भी दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने बताया कि महासंघ के महामंत्री सुजीत सिंह ने कोयला मंत्री और कोल इंडिया चेयरमैन को पत्र लिखकर जल्द से जल्द 12वें जेबीसीसीआई के गठन की मांग की थी।प्रबंधन के ढुलमुल और नकारात्मक रवैये पर नाराजगी जताते हुए नेताओं ने घोषणा की कि महासंघ के निर्देशानुसार भारतीय मजदूर संघ 25 जून से 30 जून 2026 तक कोयला उद्योग की सभी यूनिटों और कार्यस्थलों पर जन-जागरण अभियान चलाएगा।खान श्रमिक कांग्रेस के महामंत्री मृत्युंजय सिंह ने प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि कोल इंडिया का रुख सकारात्मक नहीं रहा, तो यह आंदोलन केवल गेट सभाओं तक सीमित नहीं रहेगा। भारतीय मजदूर संघ पूरे कोयला उद्योग में धरना-प्रदर्शन तेज करेगा और जरूरत पड़ने पर कोल इंडिया मुख्यालय का घेराव भी किया जाएगा। यह आंदोलन 25 से 30 जून तक पूरी तरह भामस के अकेले दम पर संचालित होगा।इस महत्वपूर्ण गेट सभा में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, खान श्रमिक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद सिंह, महामंत्री मृत्युंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज चौबे, अर्जुन तिवारी, महेंद्र सिंह, सुदर्शन नायक सहित सैकड़ों श्रमिक, कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित थीं।