सदस्यों के लिए जागरूकता सूचना
खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स
सभी दुकानदार भाइयों और प्लॉट धारकों को सूचित किया जाता है कि आज की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने इसमें भाग लिया।
इस बैठक में हमारे अध्यक्ष श्री एम. एस. गांधी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री अनिल केडिया, उपाध्यक्षगण, महासचिव श्री बजरंग वर्मा, संयुक्त सचिवगण, कोषाध्यक्ष एवं अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही पूर्व एवं पश्चिम मिदनापुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य भी शामिल हुए।
रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में रेलवे की ओर से Senior Divisional Engineer (HQ) श्री एम. टी. जोसेफ अपने टीम (IOW, AEN) के साथ उपस्थित रहे।
क्या चर्चा हुई (3 सर्कुलर के बारे में)
बैठक में रेलवे बोर्ड के तीन महत्वपूर्ण सर्कुलर पर विस्तार से चर्चा की गई:
👉 10.01.2005
👉 04.10.2022
👉 30.10.2025
सदस्यों के लिए जरूरी जानकारी
✔ Name Transfer का लाभ – बहुत जल्द रेलवे अथॉरिटी और चेंबर मिलकर सदस्यों के लिए कैम्प आयोजित करेंगे
✔ 5 साल का Licence और Renewal का अधिकार
✔ पुराने दुकानदारों के लिए Auction नहीं होगा
✔ Licence Fee सही नियम से (1985 Base + 7% वृद्धि) के अनुसार होगा
✔ कोई भी पुराना गलत बकाया (Retrospective) नहीं लिया जाएगा
✔ कोई अनावश्यक Penalty नहीं लगेगी
✔ हर दुकानदार को पूरा Account Statement मिलेगा
✔ बकाया राशि आसान किस्तों में जमा की जा सकती है
—
💬 रेलवे का आश्वासन
रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि
ये सभी सर्कुलर जल्द से जल्द लागू किए जाएंगे
और सभी मामलों में पारदर्शिता रखी जाएगी
सदस्यों के लिए जरूरी अपील
बिना पूरा Account Statement लिए कोई पैसा न दें
अपने कागजात तैयार रखें
Name Transfer का लाभ समय पर लें
चेंबर का संदेश
चेंबर लगातार आपके अधिकार के लिए काम कर रहा है
29 दिसंबर को आपकी बात रेलवे के सामने रखी गई थी
अब समय है कि हम सब मिलकर इसे अपने पक्ष में लागू करवाएं
अंतिम संदेश
एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है
सभी सदस्य एकजुट रहें और चेंबर के साथ जुड़े रहें
आपकी दुकान – आपका अधिकार
Secretary
Bajrang Verma
खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स🌹🙏🌹








