*“सेफी नेतृत्व का सेल आईएसपी दौरा – एकता, कल्याण और विकास की दिशा में प्रेरणादायक पहल”*
आज का दिन सेल–इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी), बर्नपुर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा, जब सेफी के सम्माननीय पदाधिकारियों ने संयंत्र का दौरा किया और अधिकारियों से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर सार्थक संवाद किया।
*‘सेफी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे:”*
श्री नरेंद्र कुमार बंचोर, सेफी अध्यक्ष
श्री संजय कुमार आर्य, सेफी महासचिव
श्री नरेंद्र कुमार सिंह, सेफी उपाध्यक्ष
श्री अजय कुमार पांडे, सेफी उपाध्यक्ष
*“सबसे पहले सेफी टीम ने IOA टीम से मुलाकात की, जिसमें उपस्थित रहे:”*
श्री सुशील कुमार सुमन, अध्यक्ष, IOA
श्री निशिकांत चौधरी, महासचिव, IOA
श्री देबप्रिया दास, उपाध्यक्ष, IOA
श्री मुकेश कुमार, उप महासचिव, IOA
श्री राजेंद्र कुमार नायक, उप कोषाध्यक्ष, IOA
सभी ज़ोन प्रतिनिधियों से चर्चा हुई और कई सम्मानित सदस्य भी उपस्थित रहे। विशेष गौरव की बात रही कि:
पूर्व सेफी अध्यक्ष श्री हज़रा सर
पूर्व IOA अध्यक्ष श्री श्रीकांत जी वर्मा सर
भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
*इसके पश्चात सेफी एवं IOA प्रतिनिधिमंडल ने हमारे सम्माननीय DIC सर से मुलाकात की, जहाँ लगभग 4 घंटे तक गंभीर एवं विस्तृत चर्चा हुई।”*
मुख्य चर्चा बिंदु एवं निष्कर्ष
*1. यूनिफॉर्म वर्क टाइमिंग*
DIC सर ने आश्वासन दिया कि समान कार्य समय लागू होगा, लेकिन इसके लिए लंच टाइम में घर जाने की व्यवस्था रोकनी पड़ेगी।
*2. मेडिकल इमरजेंसी में निरंतर सहयोग*
DIC सर का सहयोग हमेशा अधिकारियों को मिला है और आगे भी जारी रहेगा।
धन्यवाद DIC सर एवं सेफी टीम।
*3. समान HRA का मुद्दा*
यूनिफॉर्म HRA को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मीटिंग में उठाया जाएगा।
*4. प्रमोशन प्रतिशत बढ़ाने पर चर्चा*
E-3 से E-4 तथा E-5 से E-6 प्रमोशन अवसर बढ़ाने हेतु प्रयास करने का आश्वासन मिला।
*5. नए एक्जीक्यूटिव क्वार्टर निर्माण*
DIC सर नए क्वार्टर निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। हमें आशा है कि पर्यावरणीय स्वीकृति शीघ्र प्राप्त होगी।
*6. 2008–2016 MTT बैच पे-डिस्पैरिटी*
इस लंबे समय से लंबित विषय को बोर्ड स्तर पर रखा जाएगा।
*7. टाउनशिप विकास कार्य*
क्वार्टर मेंटेनेंस, सड़क निर्माण, जल संकट समाधान और ड्रेनेज सुधार कार्य जारी हैं।
*8. ₹1300 वार्षिक मेंटेनेंस राशि*
सभी कर्मचारियों को छोटी इलेक्ट्रिकल मरम्मत हेतु ₹1300 वार्षिक मिलेगा और इससे वर्तमान प्रणाली प्रभावित नहीं होगी।
*9. बेहतर स्कूल एवं बस सेवा पुनः प्रारंभ*
DPS जैसे स्कूलों का निरीक्षण हुआ, पर छात्रों की संख्या कम होने से संचालन कठिन है।
बस सेवा पुनः शुरू करने हेतु जोरदार अनुरोध किया गया।
*10. एंटरटेनमेंट अलाउंस पर चर्चा*
BSL की तरह ISP अधिकारियों के लिए भी सुविधा लागू करने पर चर्चा हुई। DIC सर ने कहा – “देखते हैं।”
*11. NPS स्कीम पर चर्चा*
NPS योजना से संबंधित विषयों पर भी गंभीर चर्चा हुई।
*12. 1995 पेंशन स्कीम पर चर्चा*
1995 पेंशन स्कीम से जुड़े मुद्दों को भी विस्तार से उठाया गया।
13. सेफी टीम द्वारा IOA कैलेंडर विमोचन*
*सेफी टीम ने IOA कैलेंडर का विमोचन भी किया, जो एकता एवं प्रोत्साहन का प्रतीक है।
सेफी टीम का हार्दिक धन्यवाद।
*14. 2008 MTT एवं IIT MTT सीनियरिटी मुद्दा*
सीनियरिटी विषय को बोर्ड मीटिंग में उठाने का आश्वासन दिया गया।
सामूहिक अपील
मैं सभी अधिकारियों से निवेदन करता हूँ कि ISP की नई विस्तार परियोजनाओं को समय पर, पूरी सुरक्षा एवं अनुशासन के साथ पूर्ण करें, जिससे हमारा संयंत्र और अधिक सशक्त बने।
सादर,
सुशील कुमार सुमन
अध्यक्ष, IOA










