Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सेल आईएसपी प्रबंधन द्वारा अपनी जमीन को कब्जामुक्त करने की कार्रवाई को तेज कर दिया गया है।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सेल आईएसपी प्रबंधन द्वारा अपनी जमीन को कब्जामुक्त करने की कार्रवाई को तेज कर दिया गया है। राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के साथ पुलिस की सहयोगिता एवं राजनीतिक सहयोग मिलते ही सेल आईएसपी प्रबंधन की ओर से बर्नपुर के विभिन्न इलाके में स्थित अतिक्रमण कर निर्मित तृणमूल कार्यालयों के साथ कई अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है। मंगलवार को बर्नपुर के वार्ड नंबर 98 स्थित रांगा इलाके में स्थित दो तृणमूल कार्यालयों के अलावा कई अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया।

इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय पार्षद कहकशा रियाज के पार्टी कार्यालयों को जमींदोज कर दिया गया। पार्षद कहकशा रियाज ने कहा कि आईएसपी की ओर तीन दिन पहले ही पार्टी कार्यालय को तोड़ने का नोटिस दिया गया था। इसे ध्यान में रखते हुए पहले ही उन्होंने अपने पार्टी कार्यालय को खाली कर दिया था। वहीं इस बुलडोजर कार्रवाई के दौरान आईएसपी कर्मचारियों के वाहनों को खड़ा कर रखने के लिए निर्मित पार्किंग स्थल पर भी बुलडोजर चलाए जाने पर स्थानीय पूर्व माकपा पार्षद सुबोध सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को कहा कि आईएसपी के ही उच्च अधिकारियों की अनुमति लेकर इसे बनाया गया था। इसमें अभी भी आईएसपी के ही कई कर्मचारियों के वाहन को पार्क कर रखा गया है। साथ ही उन्हें इस पार्किंग को तोड़े जाने का कई नोटिस नहीं मिला है। हालांकि पूर्व पार्षद के कई बार समझाने एवं कागजों को दिखाने के बावजूद सुरक्षा कर्मी उस निर्माण को तोड़े जाने पर अड़े रहे। वहीं दूसरी तरफ इस बहसबाजी के बीच बुलडोजर की कार्रवाई अन्य निर्माण पर जारी रहा।