Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*“स्वच्छता एवं विशेष अभियान 5.0 की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर आद्रा मंडल में प्रेस वार्ता का आयोजन”*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 13.10.2025

आज दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आद्रा के सम्मेलन कक्ष में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री मुकेश गुप्ता ने “स्वच्छता ही सेवा”, “स्वच्छता पखवाड़ा” तथा “विशेष अभियान 5.0” के अंतर्गत आद्रा मंडल द्वारा संचालित स्वच्छता एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

श्री गुप्ता ने बताया कि आद्रा रेल मंडल में इस अभियान के दौरान कुल 1000 स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (CTU) का चयन कर उनकी गहन सफाई एवं सुधार किया गया। मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, कार्यालय परिसरों तथा स्वास्थ्य इकाइयों में सघन स्वच्छता अभियान चलाए गए, जिससे रेल परिसरों की स्वच्छता और सौंदर्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ। इस समस्त अभियान के दौरान आयोजित मुख्य गतिविधियाँ जिनमे

1. स्वच्छता शपथ: मंडल कार्यालय सहित सभी प्रमुख स्टेशनों एवं कार्यालयों में स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

2. ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान: महिलाओं को स्वच्छता से जोड़ने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

3. सफाई मित्र सुरक्षा शिविर: सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए तथा उन्हें PPE Kits प्रदान की गईं।

4. मैराथन, साइक्लोथॉन एवं वॉकाथॉन: जन-जागरूकता के लिए इन आयोजनों के माध्यम से व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की गई।

5. खेल एवं वृक्षारोपण: स्वच्छ भारत मिशन के तहत फुटबॉल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं तथा पूरे मंडल में लगभग 3000 पौधों का रोपण किया गया।

6. ‘वेस्ट टू आर्ट’ एवं शून्य अपशिष्ट अभियान: पुनर्नवीनीकरण वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री के माध्यम से स्वच्छता और सृजनात्मकता को प्रोत्साहित किया गया।

7. रेलवे कॉलोनियों में जन-जागरूकता: घर-घर जाकर स्वच्छता एवं मच्छर नियंत्रण पर जागरूकता फैलाई गई। “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम के अंतर्गत सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए।

8. ‘स्वच्छ आहार’ अभियान: मंडल के खाद्य स्टॉल एवं रसोईघरों का गहन निरीक्षण किया गया तथा स्टेशनों पर कीट एवं कृंतक नियंत्रण अभियान चलाए गए।

9. सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक: स्वच्छता के संदेश को आम जनता तक पहुँचाने हेतु संगीत, नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं।

10. गांधी जयंती पर विशेष आयोजन: महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर “स्वच्छ भारत दिवस” के रूप में व्यापक श्रमदान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अतिरिक्त  उन्होंने आद्रा मंडल में 02.10.2025 से 31.10.2025 तक “स्पेशल कैम्पेन 5.0” का आयोजन के बारे मे भी बताया है, जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता का संस्थानीकरण एवं लंबित मामलों का त्वरित निपटारा है। जिसमे
कार्यालयों में स्पेस मैनेजमेंट, ई-वेस्ट निस्तारण, स्क्रैप डिस्पोज़ल, रिकॉर्ड प्रबंधन एवं डिजिटलीकरण  तथा जन- शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। इसके साथ ही “वृक्षारोपण” एवं “वेस्ट टू वेल्थ” जैसे नवाचार भी निरंतर रूप से जारी हैं। स्टेशनों पर  “अमृत संवाद” कार्यक्रम के माध्यम से यात्रियों से संवाद स्थापित कर रेलवे द्वारा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है तथा रेल सेवाओं को और बेहतर बनाने हेतु उनके सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं।

आद्रा मंडल में चलाए जा रहे ये सभी कार्यक्रम स्वच्छ, हरित एवं पारदर्शी रेलवे की दिशा में एक सशक्त कदम हैं। इन अभियानों की सफलता में रेलवे अधिकारियो, करचारियों, मीडिया तथा यात्रियों  का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा है।

प्रेस वार्ता के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री मुकेश गुप्ता ने रेलवे सेवाओं, यात्री सुविधाओं तथा मंडल में चल रही विकासात्मक पहलों से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी दिए। कार्यक्रम के अंत मे सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिए।