प्रेस विज्ञप्ति संख्या: ER/ASN/2026/03/40
*हावड़ा एवं नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन का संचालन*
आसनसोल, 21 मार्च 2026:
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
04052 नई दिल्ली – हावड़ा स्पेशल, 23.03.2026 को नई दिल्ली से 18:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। 04051 हावड़ा – नई दिल्ली स्पेशल, 25.03.2026 को हावड़ा से 01:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में मार्ग में ठहरेगी।
इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी तथा वातानुकूलित श्रेणियों की सुविधा उपलब्ध होगी।
Press Release No.:ER/ASN/ 2026/03/40
*SPECIAL TRAIN TO RUN BETWEEN HOWRAH & NEW DELHI*
Asansol,21 March 2026:
To clear the extra rush of passengers, Railway has decided to run special train between Howrah and New Delhi.
04052 New Delhi – Howrah Special will leave New Delhi at 18:15 hrs. on 23.03.2026 to reach Howrah at 23:40 hrs. on the next day. 04051 Howrah – New Delhi Special will leave Howrah at 01:40 hrs. on 25.03.2026 to reach New Delhi at 08:20 hrs. on the next day.
The train will stop at Durgapur, Asansol, Chittaranjan, Madhupur & Jasidih stations over Asansol division of Eastern Railway jurisdiction in both directions enroute.
The train will have General Second class, Sleeper Class and Air-Conditioned accommodations.










