कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी क्षेत्र में जीटी रोड पर स्थित दो दुकानों में एक ही दिन (सुबह 4:15 बजे से 4:45 बजे के बीच) बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने शटर तोड़कर मोबाइल दुकान से कथित तौर पर ₹50 लाख से अधिक मूल्य के मोबाइल फोन चुराए, और साथ ही पास की कपड़े की दुकान से कैश काउंटर से ₹50,000 नकद लेकर फरार हो गए। चोरी के वारदात की गंभीरता को देखते हुए नियामतपुर के व्यवसायियों ने और स्थानीय लोगों ने वाता विरोध भी किया था।
घटना का विवरण और पुलिस प्रशासन पर सवाल, सीसीटीवी फुटेज में इस चोरी को अंजाम देने वाले 6 से 8 कम उम्र के चोरों के होने की संभावना जताई गई है। चोरी की दोनों घटनाएं मुख्य जीटी रोड से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हुई, जो नियामतपुर जैसे व्यावसायिक केंद्र के लिए एक शर्मनाक और दुखद घटना है। भाजपा कुल्टी मंडल उपाध्यक्ष सह जिला को मिडिया इंचार्ज नेता टिंकू वर्मा ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए नियामतपुर पुलिस को पूरी तरह से विफल (फेलियर) बताया है और उनकी प्रशासनिक क्षमता पर प्रश्नचिह्न लगाया है। नियामतपुर फाड़ी एरिया में खून, छीताई,लूट आम घटना बन गई हैं। कपड़े के दुकानदार विष्णु अग्रवाल ने बताया कि 4 साल पहले भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी जिसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जो पुलिस प्रशासन की लचर व्यवस्था को दर्शाता है। उन्होंने पुलिस पर भरोसा जताते हुए कहा कि सीसी कैमरों में चोर स्पष्ट दिख रहे हैं, इसलिए उन्हें पकड़ा जा सकता है।
स्थानीय नेता टिंकू वर्मा और जनता ने तत्काल आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर से नियामतपुर पुलिस में फेरबदल करने और प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अच्छे अधिकारियों की नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि लोगों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास बना रहे और वे खुद को सुरक्षित महसूस करें।
अब यह देखना है कि पुलिस प्रशासन इस बड़ी चोरी के मामले में कितनी सक्रियता दिखाता है और चोरों को पकड़ने में क्या भूमिका निभाता है।
समाचार लिखें जाने तक मामले में लिखित शिकायत दर्ज नहीं किया गया हैं।










