नियामतपुर भारतीय जनता पार्टी सेंट्रल कार्यालय में 28 बेगुनाह टूरिस्ट भारतीयों को पहलगाम कश्मीर में आंतकवादियों ने निहते पर्यटक को बर्बरता से मारे जाने पर उन्हें पार्टी कार्यालय में श्रधांजलि दिया। यह घटना बहुत ही दुखद और भयानक है। भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता उन परिवारों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। श्रधांजलि सभा में कुल्टी विधानसभा युवा नेता सह समाज सेवी टिंकु वर्मा, कुल्टी मंडल 4 के अध्यक्ष सुनील भर, आकाश चौहान भाजपा जिला आईटी इंचार्ज,भीम हाड़ी, काजल दास, राजीव बर्मन, किशोर बर्बन के साथ अन्य कार्यकर्ता थे।
भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता समाज सेवी नेता टिंकु वर्मा जी के शब्दों में यह घटना एक बर्बर और दुर्भाग्यपूर्ण हमला है। जिसमें निर्दोष पर्यटकों को उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाया गया है। श्री वर्मा ने कहा यह बहुत ही दुखद और निंदनीय है कि निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। श्री वर्मा ने कह बिल्कुल, उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। यह घटना न केवल उन परिवारों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ा आघात है।