बराकर: बराकर निवासी, आसनसोल जिला अदालत के अधिवक्ता राजेश शर्मा का निधन 20 दिसंबर मंगलवार की सुबह उनके पारस मार्केट स्थित निवास पर हो गया। स्व शर्मा अपने पीछे पुत्र यश सहित पत्नी एवं भरपूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार डिसरगढ़ घाट पर देर संध्या किया गया। उनके निधन से अधिवक्ताओं सहित स्थानीय नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों में शोक की लहर है।
Post Views: 103










