Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

अवैध कोयला के दो ट्रक सहित एक चालक को किया गिरफ्तार।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी फाड़ी पुलिस ने एक बार फिर झारखंड से बंगाल कुच कर रहे अवैध कोयला के दो ट्रक सहित एक चालक को किया गिरफ्तार। चौरंगी फाड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अवैध कोयला के ट्रक को घेरने में सफलता हासिल की। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि राष्ट्रीय राज मार्ग दो के झारखंड से डुबुडीह चेकपोस्ट होकर ट्रक बंगाल में प्रवेश की।



उक्त अवैध कोयला लदे ट्रक में कार्बन एसिएन सेल के नाम के अवैध चालान पर ट्रक को बंगाल में प्रवेश किया गया। जिसकी गुप्त सूचना चौरंगी फाड़ी पुलिस को मिली । चौरंगी फाड़ी प्रभारी शीतल नाग की टीम ने दोनो अवैध कोयला लदी ट्रैक को राष्ट्रीय राजमार्ग दो के डुबुडीह से लेकर देबीपुर तक सड़क के किनारे तलाशी अभियान प्रारंभ किया।



इस दौरान देवीपुर के पास दोनो अवैध लदे ट्रक सड़क के किनारे खड़े मिले। इस दौरान चौरंगी फाड़ी पुलिस ने एक ट्रक के चालक को गिरफ्तार किया। वही दूसरे ट्रक के चालक और खलासी मौके पर पुलिस की कार्यवाही को देख भागने में सफल रहे। पकड़े गए अवैध कोयला लदे ट्रक ड्राइवर का नाम राजू मंडल है जो पूर्व बर्दवान जिला के गलसी थाना बिशनो डीह का निवासी बताया जाता है। बुधवार को पुलिस ने पकड़े गए ट्रक ड्राइवर को आसनसोल न्यायालय को सुपुर्द किया। जहा मामले की तहकीकात को लेकर पुलिस ट्रक ड्राइवर को न्यायालय से रिमांड की मांग करेगी। जिससे पूरे मामले का भेदन किया जा सके। मालूम हो की चरंगी फाड़ी प्रभारी शीतल नाग जब से फाड़ी में अपना प्रभार संभाला है। उसके बाद से लगातार अवैध कोयला कारोबारियों की नकेल कसने में कही भी पीछे नहीं है। अपने प्रभार के दूसरे दिन ही अवैध कोयला ट्रक पर छापामारी अभियान किया था। जो लगातार जारी है।

Latest News

Related News