10.08.2022, आद्रा : आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आद्रा मंडल के चार प्रमुख स्टेशनों अर्थात् आद्रा, बांकुड़ा, बर्नपुुरऔर बोकारो स्टील सिटी स्टेशन में प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस दौरान विभाजन-भयावहता की तस्वीरें स्टेशनों पर बैनर के रूप में प्रदर्शित की गईं।
प्रदर्शनी की शुरुआत में एक संक्षिप्त समारोह हुआ जहां स्वतंत्रता सेनानियों/उनके परिवार के सदस्यों या प्रमुख वरिष्ठ नागरिकों को प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान देशभक्ति के गीत बजाए एवं गाए गए। उद्घाटन समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस मौके पर स्टेशन मैनेजर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। आजादी का अमृत महोत्सव पालन करने में दक्षिण पूर्व रेलवे के कर्मचारियों नें काफी उत्साहित होकर हिस्सा लिया।








Post Views: 259










