Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*”आद्रा मंडल में 16.09.2023 से 02.10.2023 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाडा मनाया गया।”*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

02.10.2023, आद्रा:
आद्रा मंडल में 16.09.2023 से 02.10.2023 तक चले “स्वच्छता ही सेवा” स्वच्छता पखवाड़े मनाया गया। इस क्रम में आज दिनांक-02.10.2023 को आद्रा मंडल के विभन्न स्टेशनों एवं कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जयंती मनाई, स्वच्छता अभियान चलाए और स्वच्छता की शपथ ली।

16.09.2023 से 02.10.2023 तक चले इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जैसे- सफाई जागरूकता की प्रभात फेरी निकली गयी, और स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत संबधित नारे लगाए गए। इस क्रम में विभिन्न दिनो में नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता संवाद, स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी, स्वच्छ पटरी, स्वच्छ कार्यालय, स्वच्छ आवासीय परिसर, स्वच्छ आहार, स्वच्छ नीर एवम जलाशय, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने, अधिक से अधिक पेपरलेस यात्रा और रेलयात्री को यात्री डिब्बो और स्टेशन परिसरो के साफ रखने संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गए। सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब, एसबीएम ग्रामीण, आदि) के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में अवगत कराया गया तथा गंदगी से फैलने वाले बीमारियों के बारे में लोगो को जानकारी दी गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों, सवास्थ्य इकाइयों, आवासीय परिसरों, विद्यालयों, सर्यालयो, वाटर वेंडिंग पॉइंट, शौचालय, नालियों, विभिन्न रेलगाड़ियों/डिब्बो में सघन सफाई की गयी और खाद्य स्टॉल्स एवं पेंट्री कारो में जांच अभियान चलाया गया। दिनांक 01.10.2023 को “1 तारीख 1 घंटा 10 बजे” स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों , आद्रा स्काउट एवम गाइड के सदस्यों समेत गैर सरकारी संगठन (NGO) ने भी हिस्सा लिया।