बराकर । आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से दुर्गा पूजा को लेकर समन्वय बैठक का आयोजन किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि दुर्गा पूजा के दौरान पूजा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो लोग आनंद पूर्वक पूजा का आनंद ले सके और सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कम करें । जिसको लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है । इसी क्रम में शुक्रवार को एल सी मोड़ के निकट स्थित एक निजी मैरेज हाल में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सभी पूजा कमिटीयो को लेकर समन्वय बैठक का आयोजन किया गया । बैठक के दौरान पूजा गाइड मैप का भी उद्घाटन किया गया ।
इस मौके पर डीसी वेस्ट संदीप कर्रा , एसीपी हीरापुर इफ्सिता दत्ता, कुल्टी थाना प्रभारी कृष्णनेंदु दत्ता ,समेत आस पास सभी फाड़ी प्रभारी तथा बराकर बिजीली विभाग के बी कर्मकार बराकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर ए राय मौजूद थे । उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीसी वेस्ट संदीप कर्रा ने कहा कि कुल्टी थाना की ओर से इस जॉन के सभी पूजा कमिटीयो के सदस्यों के साथ समन्वय बैठक की गई है । उन्होंने पूजा के दौरान विस्तार पूर्वक ट्रैफिक के नियम क्या होंगे तथा सड़कों पर कहां-कहां डायवर्सन होगा कहां वन वे होगा इसकी जानकारी उन्होंने दी । इसके साथ ही उन्होंने कुछ नंबर बताएं जिस पर जरूरत पड़ने पर पुलिस से सीधा संपर्क किया जा सकता है । उन्होंने बताया कि सभी पूजा कमेटी को सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित पुलिस प्रशासन की तरफ से जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं । उन सभी के बारे में जानकारी प्रदान की । बैठक में वेस्ट जोन से सालानपुर चितरंजन हीरापुर सहित इलाके के सभी पुलिस प्रभारी मौजूद थे ।



















