Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आसनसोल नगर निगम के दो एमआइसी को टीएमसी के कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष विमान आचार्य ने सम्मानित किया

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सांकतोड़िया 19 जून ।आसनसोल नगर निगम के दो एमआइसी को टीएमसी के कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष विमान आचार्य ने सम्मानित किया ।

इस दौरान टीएमसी के कुल्टी ब्लाक द्वारा निगम के दो नव नियुक्त एमआईसी इंद्रानी मिश्रा एवं देवेन्दु भगत को पार्टी कार्यालय में गुलदस्ता तथा मिठाई देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टीएमसी के कई पदाधिकारी उपस्थित थे ।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एमआइसी देवेन्दु भगत ने कहा की आने वाले दिनों में तृणमूल को विकास के जरिये इलाकों को विकसित करना होगा। उन्होंने कहा की इसके लिए तृणमूल कार्यकर्ताओ को मिलजुल काम करना होगा। पार्टी का उद्देश्य है कि आने वाले दिनों में विकास के माध्यम से पार्टी को और अधिक मजबूत करना।

इस अवसर पर चंदन आचार्य ,अल्पसंख्यक सेल के अमजद अंसारी ,मदन हाड़ी, अजय राजवॉड़, सजल बासकी, जयदेव लायक , अविनाश हाड़ी सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी के लोग उपस्थित थे।