सीतारामपुर – आसनसोल नगर निगम के 58 नंबर वार्ड अंतर्गत धेमोमन मैं स्थानीय पार्षद संजय नोनिया के नेतृत्व में वार्ड के 200 मेघावती छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया वही वार्ड के 50 टीमों में फुटबॉल भी वितरण किया गया. मौके पर पूर्व पार्षद रोहित नोनिया, वार्ड 59 के पार्षद जाकिर हुसैन वार्ड 73 के पार्षद सुमिता बाउरी, सुजीत सिंह, धर्मवीर नोनिया, विनोद साव इत्यादि मुख्य रुप से उपस्थित रहे.
संजय नोनिय ने बताया कि वार्ड 58 के जो छात्र छात्राएं माध्यमिक उच्च माध्यमिक और ग्रेजुएशन में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं उनके लिए वार्ड की ओर से एक सम्मान सभा का आयोजन किया गया. जिसमें 200 छात्र छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया वही क्षेत्र के छोटे, बड़े 50 फुटबॉल टीमों को फुटबॉल देकर उनका खेल का उत्साह बढ़ाया गया. आगे उन्होंने कहा कि हमारे वार्ड में विगत कई वर्षों से प्रतिभा सील छात्र-छात्राएं जोकि हमारे वार्ड का शिक्षा का क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं .उन्हें वार्ड कमेटी द्वारा सम्मानित किया जाता है. इसे जारी रखते हुए इस साल भी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया. मौके पर स्थानीय कई गणमान्य व्यक्ति गण उपस्थित रहे.




















