कुल्टी । आसनसोल नगर निगम द्वारा कुल्टी बोरो इलाके में प्रतिभाशाली छात्र छात्रा जो माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में बेहतर रिजल्ट किए उसमे से 127 बच्चो को एक कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजीत घटक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उप मेयर वसीमुउल हक, एमएमआईसी इंद्रानी मिश्रा, एम एमएमआईसी गुरदास चटर्जी नगर निगम के सचिव सुभोजित बासु, बोरो 9 के चेयरमैन चेतन माझी, बोरो 10 चेयरमैन शताब्दी भंडारी और पूर्व पार्षद प्रेमनाथ साव सहित स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया ।
उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए उप मेयर श्री घटक ने कहा कि कुल्टी क्षेत्र से काफी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया है । जिन्हे आज नगर निगम द्वारा सम्मानित किया जा रहा है । हम आशा करते हैं कि यह बच्चे भविष्य में और भी आगे जाएंगे और कुल्टी के साथ साथ पूरे आसनसोल ओर अपने माता पिता का नाम उन्नति के शिखर पर ले जाएंगे । वही श्रीमती इंद्राणी मिश्रा ने कहा की नगर निगम द्वारा आसनसोल में ही मुख्य रूप से सम्मान सभा सहित खेल कार्यक्रम और भी उत्सव को किया जाता था । परंतु इस बार से निगम द्वारा कुल्टी क्षेत्र को विशेष ध्यान मे रखते हुए खेलकूद सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम और अब 127 बच्चों को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा गया ।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कुल्टी में आसनसोल के तहज पर कुल्टी में भी उसी प्रकार कई कार्यक्रम किए जाएंगे । निगम द्वारा सम्मान मिलने से अभिभावक और उनके बच्चे काफी खुश दिखाई दिया ।
















