आसनसोल : आसनसोल हाउसिंग कॉलोनी स्थित सुगम मैरेज हॉल में आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनज़र एचएमएस से सम्बध्द सीएमएस द्वारा एक बैठक की गई। जिसमें मुख्य अतिथि स्वरूप मंत्री मलय घटक, एचएमएस के महामंत्री एसके पांडेय, एचएमएस सीएमसी के संयुक्त सचिव शांतिभूषण प्रसाद यादव, जिला परिषद सदस्य विशुनदेव नोनिया सहित अन्य उपस्थित थें। इस अवसर पर मंत्री मलय घटक ने एचएमएस के सीएमसी के सभी सदस्यों को आगामी चुनाव में तृणमूल को सहायता करने की आह्वान किया। वहीं एचएमएस के महामंत्री एसके पांडेय ने कहा कि पंचायत चुनाव में जहां जहां तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी खड़े होंगे उन्हें एचएमएस यूनियन के सभी मजदूर समर्थन करेंगे।
Post Views: 111









