Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल रेल मंडल के सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल रेल मंडल के सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन
आसनसोल रेल मंडल के सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन से रेलवे मंत्रालय ने सम्मानित किये जाने के बाद से हो रहे सौन्दरकर्ण कार्य में रेलवे गति शक्ति विभाग की लचर व्यवस्था से स्टेशन के बाहर काफ़ी खामियां देखने को मिल रही है। सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन मेन, कोड लाइन के लिये मुख्य रूप से जाना जाता है। इस संदर्भ में भाजपा कुल्टी विधानसभा के उपाध्यक्ष सह समाज सेवी टिंकु वर्मा ने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी ने सरकार द्वारा 1000 छोटे रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण अमृत भारत स्टेशन स्कीम का मुख्य उद्देश्य छोटे रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण करना है। भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा छोटे स्टेशनों का नवीनीकरण करने हेतु भारत सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना का आरंभ किया है। श्री वर्मा ने कहा सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन के तर्ज़ पर नवीकरण सौन्दरकर्ण कार्य में काफ़ी खामियां देखने को मिल रही है। स्टेशन के मुख्य गेट के समक्ष ईट वाले पत्थर से ऊंचा कर दिया गया था।

इसकी लिखित रूप से आसनसोल रेल मंडल के अधिकारियों को लिखित शिकायत देने पर उसे तोड़ा गया, साथ ही कुछ और भी स्थान थे जहाँ से पैदल यात्री स्टेशन के अंदर और बाहर जाने के रास्ते को तोड़ा गया। श्री वर्मा ने कहा गति शक्ति रेलवे विभाग को तेज़ गति से कार्यो को करना ही उद्देश्य है परतुं यहाँ तो गति शक्ति से जुड़े अधिकारी सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन एस सी सी कमेटी के सदस्यों से मिलना हो या सुझाव लेना भी मुनासिब नहीं समझते है। श्री वर्मा ने कहा रेलवे की ओर से सीतारामपुर स्टेशन का तस्वीर प्रकाशित किया गया। स्टेशन को उसी तरह सौन्दरकर्ण किया जाना चाहिए परतुं देखा जा रहा स्टेशन के बाहर बगीचा गार्डन को स्टेशन की पूर्वी ओर ज्यादा ही स्थान लेकर बना दिया है। चारपहिया वाहन की बात करे या सामने की ओर देखने की बात करें तो यह स्टेशन के मुख्य गेट को गार्ड कर रहा है। श्री वर्मा ने कहा भारत सरकार के अधीन रेलवे मंत्रालय के कुछ अधिकारियों की लचर व्यवस्था ही रेलवे के कार्यों पर प्रश्नन चिन्ह लगा रखा है।

Latest News