Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर कल देर शाम बराकर पुलिस फाड़ी की ओर शांति समिति की बैठक

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी।ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर कल देर शाम बराकर पुलिस फाड़ी की ओर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी एसीपी जावेद हुसैन ने की, इस बैठक में कुल्टी थाना प्रभारी पार्थो साथी घोष ,बराकर फाड़ी प्रभारी अनजान कुमार रजक, बराकर सब ट्रैफिक प्रभारी बिनय लाइक ,मुख्य रूप से शामिल थे, इस दौरान बराकर ईद एवं रामनवमी संचालन समिति के सदस्य ,शांति समिति के सदस्य, समाजसेवी ,स्थानीय नेता, चेंबर के अधिकारी मुख्य रूप से शामिल रहे। बैठक में मुख्य रूप से रामनवमी के अवसर पर बराकर स्टेशन परिसर से निकलने वाली शोभा यात्रा हर्षौल्लाश के साथ निकाली जाय,जहा सभी अधिकारियों ने अपनी ओर से अपनी प्रतिक्रिया दी।कुल्टी पुलिस ने लोगो को सचेत किया है कि पर्व के अवसर पर हुडदंग व सौहार्द बिगाडने वाले,गलत मेसेज व अफवाह फैलाने वाले ,रामनवमी के अवसर पर लोगो को ठेस पहुंचाने वाले गीत,संगीत बजाने वालो पर पुलिस पैनी नजर बनाये हुये हैं ,पकडे जाने पर कारवाई के साथ दंडित किया जाएगा