Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*ईद मिलाद-उन-नबी के पर्व को कुल्टी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी:इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर आज को ईद मिलाद-उन-नबी के पर्व को आसनसोल जिले के कुल्टी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कुल्टी में इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में भाग लिया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बाजे बजे के साथ 6 नंबर गेट, पतियाना, कुल्टी स्टेशन, सियाल डंगाल, हसनपुरा होते हुये मस्जिदिया पार्क आदि इलाकों से लोग शहर के ईदगाह मैदान पहुंचे। उक्त जुलूस में विभिन्न मस्जिद से मौलसन व मुस्लिम समुदस्य के लोग शामिल हुये तथा कुल्टी स्टेशन में भोलू खान के नेतृत्व पानी और मीठा चावल आदि वितरण किया गया। साथ ही जामा मस्जिद के मौलाना इनामुल हक आदि प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया गया। हाथों में धार्मिक झंडे लिए और धार्मिक नारेबाजी करते हुए लोग ईदगाह में जमा होने लगे। ईदगाह मैदान में मौलानाओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद के जीवन पर प्रकाश डाला। लोगों को हजरत मोहम्मद द्वारा आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने के संदेश पर चलने के लिए कहा गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह हजरत मोहम्मद के बताए मार्ग पर चल पैगंबर के संदेश को फैलाएं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त देखने को मिले।