कुल्टी।आसनसोल नगर निगम के 59 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व एम एम आई सी मीर हाशिम के नेतृत्व में शनिवार को नियामतपुर पेट्रोल पंप बैतुल्लाह मस्जिद के समीप एक कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी सह पूर्व पार्षद रोहित नोनिया उपस्थित थे। उनके साथ अतिथि के रूप में टीएमसी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सैयद अफ़रोज़, टीएमसी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महफ़ूल हसन,कंचन रॉय,जतीन गुप्ता, कुर्बान अली
इमरान खान,संजीब भोड़रा (वार्ड अध्यक्ष), वाशिम खान,सुजीत सिंह, विनोद साव मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रोहित नेनिया को गुलदस्ता देकर स्वागत करने के साथ किया गया वहीं तृणमूल छात्र परिषद के नेता सैफ खान द्वारा अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया । इस मौके पर रोहित नोनियां ने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे पर बल दिया। उन्होंने जरूरतमंदों के बीच स्थित वस्त्र वितरण करने के लिए आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापन किया उन्होंने कहा की 59 नंबर वार्ड के तृणमूल कर्मी जिसमे खासकर मीर हासिम द्वारा इस ठंड के मौसम में जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरण करने का कार्य काफी सराहनीय कार्य हैं। हमारे भारत की संस्कृति विभिन्नता में एकता के संस्कृति रही है। हम लोग हिंदू ,मुस्लिम, सिख, इसाई सब एक साथ मिलकर कार्य करते हैं और एक दूसरे के सुख-दुख में हमेशा सहयोग के लिए खड़े रहते है । उन्होंने कहा कि हर सक्षम आदमी को जरूरतमंद लोगों को आगे आकर करना इनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमारा कुल्टी विधानसभा क्षेत्र हमेशा से भाईचारे का एक मिसाल रहा है ,और हम सब मिलकर आगे भी इस मिसाल को बनाए रखेंगे। हर जरूरतमंद को मदद करने का हर प्रयास करेंगे।
वही मीर हासिम ने कहा कि पूर्व पार्षद रोहित नोनिया एक सामाजिक व्यक्ति है और हमेशा जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा दिखते हैं। वह पढ़ाई का क्षेत्र में हो या किसी को सामाजिक कार्य में आगे आ कर लोगों का मदद करते हैं। इसके बाद मुख्य अतिथि रोहित नोनिया एवं अतिथियों के कर कमलों के द्वारा द्वारा जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर टीएमसी वार्ड कमेटी के
सेफ खान, पिंटू सिद्दीकी, मुमताज अंसारी, मोहम्मद कुर्बान सहित काफी संख्या में स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।






















