Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी कारखाना के सफाईकर्मियों द्वरा चल रहें आंदोलन का तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संघठन आईएनटीटीयूसी द्वारा खुल कर समर्थन किया गया।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी।कुल्टी कारखाना के सफाईकर्मियों द्वरा चल रहें आंदोलन का तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संघठन आईएनटीटीयूसी द्वारा खुल कर समर्थन किया गया। जिसमें कुल्टी ब्लॉक के अध्यक्ष बाबू दत्त द्वारा खुललकर प्रदर्शनकारियों के साथ नारेबाजी करते देखा गया । साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन और स्थानीय सेल प्रबंधक से मामले को जल्द से जल्द निपटने की मांग की।
मालुम हों की सफाई कर्मी द्वारा नए ठेकेदार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। 16 सफाई कर्मी जो कि पिछले 12 वर्षों से कार्य कर रहे हैं उन्हें नया ठेकेदार द्वारा मात्र 5000 वेतन में काम करने को कहा है ।साथ ही ठेकेदार द्वारा यह कहा गया था कि वे लोग इस वेतन में काम नहीं करेंगे तो उन्हें निकाल दिया जाएगा। जिससे कि सफाई कर्मी द्वारा हड़ताल करते हुए आंदोलन का रास्ता अपनाया वही कुल्टी कारखाना के सभी ठीका मजदूरों द्वारा सफाई कर्मियों का समर्थन करते हुए लगातार तीन दिनों से उनके आंदोलन में भाग ले रहे हैं।
वही बाबू दत्त द्वारा आंदोलनकारी को समर्थन करते हुए प्रबंधन से मुलाकात करते हुए कहा कि अगर इस सफाई कर्मियों को पुनः बाहर नहीं किया गया तो तृणमूल कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। साथ उन्होंने कहा कि जो वेतन पूर्व ठेकेदार इन सफाई कर्मियों को दिया करते थे फिलहाल अभी वही पेमेंट इन लोगों को देना पड़ेगा। वहीं सेल प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही ठेकेदार के साथ बैठक कर मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे।
वहीं सफाईकर्मियों के सुपरवाइजर मो.इलियास ने बताया की सफाईकर्मियों की हड़ताल से सफाई नही होने के कारण कुल्टी टाउनशिप इलाके में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसके जिम्मेवार ठेकेदार और स्थानीय प्रबंधक है।

Latest News