कुल्टी । कुल्टी के आई जी न्यू कॉलोनी श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर रविवार शाम को खूंटी पूजा का आयोजन किया गया । इस दौरान आई जी न्यू कॉलोनी श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी के नेतृत्व में दुर्गापूजा के लिए आयोजित खूंटी पूजा में दुर्गापूजा कमेटी के सदस्यों सहित स्थानीय लोग मौजूद थे । इस अवसर पर पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन के बाद दुर्गापूजा स्थल पर खूंटी पूजा की गई । इस संबंध में सचिव पलविंदर सिंह ने कहा कि आई जी न्यू कॉलोनी दुर्गापूजा कौमी एकता की प्रतीक है । यहां सभी समुदाय के लोग मिलकर दुर्गापूजा उत्सव को धूमधाम से मनाते है । इस वर्ष सरकार के दिशानिर्देश का पालन करते हुए दुर्गापूजा का आयोजन किया जाएगा । साथ ही श्रद्धालुओं के साथ सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय किए जाएंगे । वहीं खूंटी पूजा होने से लोगों में उल्लास एवं खुशी देखी गई । खूंटी पूजा के दौरान स्थानीय महिलाओं भी शामिल हुई । इस अवसर पर कुल्टी आई जी न्यू कॉलोनी कमेटी के बापी घोष, संजय साहनी, परदीप शर्मा, सुकांतो रॉय, भोलू खान, राजपाल, मोन, भोला, सोनई, दिगंबर, उपेन, अमित, सरोज, सुनील, राजेश, जाहुल, रौशन सहित स्थानीय श्रद्धालु एवं पूजा कमेटी के सदस्य मौजूद थे ।

















