Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*कुल्टी के विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात किया ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी । कुल्टी विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से दिल्ली में विशेष मुलाकात किया । इस दौरान उन्होंने कुल्टी विधानसभा के बराकर स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर के चारो ओर चल रहे जीर्णोधार कार्य के बारे में पूरी विस्तार से जानकारी दी । वही इस परियोजना की समग्र प्रगति के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध भी कियें । उन्होंने मंदिर के सामने के दो मंदिरों का जिर्णोद्धार करने का अनुरोध किया । मालूम हो की विधायक अजय पोद्दार ने बराकर बैगुनिया स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर जो आर्कोलॉजिकल विभाग के देख रेख मे है । मंदिर के चारो ओर राजस्थानी पत्थर से मंदिर का जीर्णोधार कार्य केंद्रीय मंत्री के सहयोग से पूरा किया जा रहा है । वही इस क्रम में उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित भगवान गणेश ओर बगुलामुखी के मंदिर के चारो ओर जीर्णोधार के लिए आवेदन किया । यह मंदिर आसपास के क्षेत्र के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है । जहां पूरे सावन भर कुल्टी रामनगर बराकर सांकतोडिय कुमारधुबी निरसा मैथन पंचेत नियामतपुर सहित अन्य इलाकों से भारी संख्या में शिव भक्त पहुंचकर जल अभिषेक करते हैं । सावन के प्रत्येक सोमवारी को भगवान भोलेनाथ का अलौकिक श्रृंगार किया जाता है । जिसके दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में भक्ति पहुंचते हैं । इतना ही नहीं महाशिवरात्रि के दिन हजारों हजार की संख्या में शिव भक्तों का जन सैलाब मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान को जलाभिषेक करते हैं जिस कारण मंदिर की विशेषता और अधिक बढ़ जाती है ।