Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस का बिजया सम्मेलन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी।कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस का बिजया सम्मेलन नियामतपुर के शिवमन्दिर मेला मैदान में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश सचिव बी शिव दासू , कुल्टी के पूर्व विधायक सह पाटी के जिला चेयरमैन उज्ज्वल चटर्जी , कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष कंचन राय सहीत कई स्थानी नेतृत्व गण उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्जित करके किया गया वही आया अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
वही पार्टी के पुराने सांगठनिक पुराने कर्मियों को फूलों का गुलदस्त ओर अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया।
उपस्थित मुख्य अतिथि मेयर विधान उपाध्याय ने कहा बीते विधानसभा चुनाव में कुल्टी से हमलोग हार गए थे, इसमे कुछ ना कुछ हमारी कमी रही होगी. हो सकता है हमलोग थोड़ी लापरवाही हो गए हो।
उन्होंने कहा कि निचले स्तर के कार्यकर्ता और हमलोगों के बीच कुछ ज्यादा अन्तर नहीं है, हमारे माथे पर एक स्टंप लगा है वो कभी भी हट सकता है, तो हम भी मंच के उस ओर बैठ सकते है।
उन्होंने कहा कि हमलोग इधर उधर ना जाकर अपने क्षेत्र को संगठित करे अपने बूथ को मजबूत करें वहीं हमारे नेतावो को भी कर्कारताओं का ध्यान रखना हो गा और एक जुट होकर काम करना हो गा।लाख आपसी मतभेद हो, पाटी के लिए एक होना हो गा।
तृणमूल कांग्रेस ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का चेहरा देखकर करें , कोई समझता हैं कि अपने बदौलत जीतते हैं तो यह हमारी मूर्खता है जनता ममता दीदी को देखकर वोट दे रही हैं पार्टी के बिना हम सब अधूरे है।
वहीं श्री दासु ने कहा हम सभी पार्टी के कर्मी है हम सभी को एक जुट हो कर पार्टी को मजबूत करना है वहीं उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में कुल्टी से हम लोग हार गए थे परंतु या वही कुल्टी है जहां बर्दवान जिला में कुल्टी विधानसभा सीट में उज्जवल चटर्जी ने पहला परचम लहराया था। हम सभी दीदी के आदेश पर चलने वाले एक सिपाही हैं। और आने वाले समय में फिर से कुल्टी हम जीत कर दिखाएंगे।
वही उज्जवल चटर्जी ने कहा कि हमें संगठित हो कर आम आदमी के पास जाकर उसके सुख-दुख में साथ
रहना हो गा हमें कर्मी बन के रहना होगा नेता बन कर नहीं।

वहीं कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष कंचन राय ने कहा कि हर एक बूथ सदस्य को इस बार प्रण लेना होगा कि इस बार कुल्टी में हम फिर से परचम लहराए। दीदी द्वारा जो सरकारी सुविधाएं दी जा रही है उसे हर जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।
वही मंच का संचालन कुल्टी ब्लॉक युवा अध्यक्ष विमान दत्त ने कया मौके पर पर्षद बादल पूचूडी, ज़ाकिर हुसैन, रबी लाल टुडु, संजय नोनिया, मीर हासिम, पप्पू सिंह , सौरभ माजी, बबन बनर्जी, तपन मंडल सहित कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय नेतृत्वकर्ता और कार्यकर्ता का उपस्थित रहे।