Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के थाना मोड़ के निकट श्रीपुर दुर्गापुजा कमेटी की बैठक रविवार शाम को शिव मंदिर परिसर मे संपन्न हुई ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी । कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के थाना मोड़ के निकट श्रीपुर दुर्गापुजा कमेटी की बैठक रविवार शाम को शिव मंदिर परिसर मे संपन्न हुई । बैठक मे कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार उपस्थित थे ।
इस संबंध मे भाजपा के केशव पोद्दार ने कहा की इस बार श्रीपुर मोड़ दुर्गपुजा कमेटी ने हर्षोल्लास के साथ पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया है । पूजा के संबंध मे रूप रेखा तैयारी करने को लेकर पुरोहित से भी बातचीत हुई की किस तिथि को किस पूजा का आयोजन होगा । क्योंकि माता के सभी स्वरूपों की पूजा करने का प्रावधान है । उन्होंने बताया की बैठक के दौरान मंदिर के मरम्मत पर भी चर्चा किया गया ।
इस अवसर पर श्रीपुर दुर्गापुजा कमेटी के तारक घोष, गोविंद राय, कमल राय, गौतम मांजी, सुकांत घोष, सोमेन विश्वास, भाजपा मंडल टू के अध्यक्ष मनमोहन राय, अमित घोष, समेत कई लोग उपस्थित थे।