कुल्टी 10 जुलाई ।कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के सीतारामपुर टैगोर हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान शिविर का आयोजन हरजयश्री वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से किया गया है।शिविर मे मुख्य अतिथि के रूप मे नगर निगम के मेयर सह बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय उपस्थित थे ।रक्तदान शिविर का उद्घाटन अतिथियों ने किया ।इसके बाद मेयर सहित सभी अतिथियों को फूलो का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया ।इस दौरान रक्त दान शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने परिवार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्त संकट से निपटने के लिए इस तरह की पहल काबिले तारीफ है । हम सभी को हर शादी या समारोह या अन्य किसी भी अवसर पर इस तरह का आयोजन करना चाहिए ।ताकि रक्त संकट को दूर किया जा सके ।इसके बाद सभी रक्तदाताओ को पोष्टिक आहार तथा प्रमाण पत्र दिया गया ।इस अवसर पर मुक्ताचंडी आनंद मेला समिति की ओर से गौरंगा तिवारी, आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 59 के पार्षद जाकिर हुसैन, नियामतपुर फाड़ी प्रभारी अखिल मुखर्जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।















