कुल्टी । कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स की लापरवाही के कारण भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच गई है । इस संबंध में बताया जाता है कि कुल्टी एल सी मोड तथा झनकपुरा मोड़ के समीप स्थित देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा जर्जर अवस्था में पहुंच गई है । इस प्रतिमा को कुल्टी वर्कशॉप के द्वारा सड़क के किनारे स्थापित किया गया था । जो आज अपने जीर्णोधार की राह तलाश रही है । एक तरफ जहां कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स प्रबंधन कुल्टी इलाके में विभिन्न तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है तो वहीं दूसरी ओर देश के इन वरिष्ठ लोगों के साथ भेदभाव करती है । जो सरासर अनैतिक पूर्ण रवैया है । क्योंकि पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भी थे और इतना ही नहीं वे भारत के काफी लोकप्रिय नेताओं में से एक थे । जिन्हें देश का गली-गली मोहल्ला मोहल्ला आदर सम्मान की दृष्टि से देखा करता था । लेकिन सेल के अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज इस प्रतिमा के चारों ओर जंगल झाड़ियां उग आई है । इतना ही नहीं एक पेड़ की बड़ी डाली भी टूट कर प्रतिमा पर गिर गई है । जो स्वत ही सेल के अधिकारियों की कार्य प्रणाली का विवरण सुन रही है । इस संबंध में कांग्रेस के युवा नेता रवि यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति की दुर्दशा को देख कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स और नगर निगम को दोषी ठहराया है । उन्होंने कहा कि कभी इस प्रतिमा के चारों ओर फूलों का बगान लहलाया करता था । जो अब पूरी तरह से नष्ट हो चुका है । उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य बस आसनसोल नगर निगम के स्थानीय पार्षद ने इस स्थान को डस्टबिन में परिवर्तित कर दिया है । जिससे हमारे पहले प्रधानमंत्री का घोर अपमान हो रहा है । उन्होंने कहा कि कुल्टी कारखाना प्रबंधन की ओर से भी इस मामले को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया जो अत्यंत दुखद है । यदि इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही नहीं होती है तो कांग्रेस की ओर से कुल्टी में इस अनैतिक कार्य के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा । उन्होंने कहा की है कि नेहरू जी की प्रतिमा का उचित संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है और हम इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे ।
















