कुल्टी । कुल्टी थाना के समीप स्थित विधायक कार्यालय मे गांव चलो अभियान के तहत महत्त्वपूर्ण बैठक हुई । इस दौरान भाजपा मंडल दो द्वारा आयोजित बैठक मे कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार मुख्य रूप से उपस्थित थे । इस अवसर पर कुल्टी विधायक श्री पोद्दार ने सभी भाजपा कर्मियो से कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी को घर घर तक पहुंचाना होगा । ताकि लोगो को उन कार्यों की जानकारी हो सकें । उन्होंने कहा की लोगो को केंद्र सरकार की आवास योजना , शौचालय योजना , जन धन अकाउंट योजना , उजवला योजना सहित अन्य योजनाओं से लोगो को अवगत कराएं । उन्होंने कर्मियो से कहा की ग्रामीण इलाको की समस्याओं को लेकर सभी कार्यकर्ता तत्पर रहें तथा उसका समाधान करने की चेष्टा करे । इस संबंध मे विधायक श्री पोद्दार ने कहा की जनता का विश्वास भाजपा मे काफी बढ़ा है । लगातार लोग भाजपा से जुड़ रहे है । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनमोहन राय ,इंचार्ज प्रशांत चक्रवर्ती ,संजय पाल ,महामंत्री मिथुन चक्रवर्ती , अभिषेक गुप्ता , उत्तम चक्रवर्ती , सूर्यकांत बनर्जी ,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


















