बराकर । बराकर रेलवे स्टेशन के बाहर गिट्टी बालू रखने के कारण रेल यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है । इस संबंध में बताया जाता है कि आसनसोल रेल मंडल द्वारा स्टेशन पर लिफ्ट लगाने सहित अन्य मरम्मती का कार्य किया जा रहा है । जिसको लेकर ठेकेदार द्वारा बराकर रेलवे स्टेशन के बाहर गिट्टी बालू गिराकर रखा गया है । जिस कारण बराकर रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । यात्रियों को छोड़ने या उन्हें रिसीव करने आने वाले सहयोगियों को गाड़ियां खड़ी करने , गाड़ियां घुमाने आदि में दिक्कतें पेश आ रही है । इतना ही नहीं इसी परिसर में हनुमान जी की मंदिर स्थापित है ।










जहां सुबह शाम भक्त पूजा अर्चना करने आते है । लेकिन गिट्टी बालू बिखरे रहने से उन्हें भी काफी परेशानी हो रही है । मालूम हो कि कुछ दिनों पूर्व रेल मंडल के अधिकारियों की एक टीम ने बराकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था । जिस दौरान उन अधिकारियों ने भी गिट्टी तथा बालू को हटाने को कहा था । जिसके बावजूद अभी तक इसे हटाने का कार्य नहीं किया गया है । हालांकि की स्टेशन पर लिफ्ट लगाने सहित अन्य मरम्मती के कार्य किए जा रहे है । जिसमें इस उपकरणों की आवश्यकता होती है । लोगो ने बताया कि इस गिट्टी बालू को यहां सामने से हटाकर गुड्स रोड में कही खाली पड़े स्थान पर रख दिया जाता तो रेल यात्री तथा मंदिर पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी दूर हो जाती ।










