बराकर । गोरांग मंदिर के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले अनुष्ठान को लेकर बैठक संपन्न हुई । इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर शहर के बेगुनिया स्थित एवं साधु श्री सीताराम बाबा द्वारा प्रतिष्ठित गौरांग मंदिर का वर्ष 2024 में 100 वर्ष पूरे होने पर 25 मार्च 2024 से लेकर 9 अप्रैल तक विभिन्न तरह के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । इस दौरान बैठक के माध्यम से मंदिर कमेटी के वक्ता शुभमय चक्रवर्ती ने साधु श्री सीताराम बाबा के उपस्थिति में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अनुष्ठान बराकर में एक ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान होगा । जहां देश के कोने कोने से बड़े-बड़े साधु महात्माओं का समागम एक साथ होगा ।वही मंदिर के पुजारी हरे कृष्ण बाबा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा की इसी दौरान पुरी के शंकराचार्य जगद्गुरु निश्चलानंद जी महाराज का आगमन भी बराकर में होगा । जिनके दर्शनों का लाभ यहां के लोगों को मिलेगा । इसी दौरान भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन होगा । जो डिशेरगढ़ स्थित त्रिवेणी के संगम घाट से जल लेकर गौरंगो मंदिर पहुंचेंगे । जिसमें सैकड़ों की संख्या में गाजे-बाजे के साथ महिला पुरुष व अन्य भक्त उपस्थित रहेंगे । इसके पश्चात लीला कीर्तन तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि हमारे जीवन काल में इतना भव्य धार्मिक अनुष्ठान जहां देश के कोने कोने से बड़े-बड़े साधु महात्माओं का एक साथ आगमन प्रथम बार हो रहा है ।गोरांग मंदिर के 100 वर्ष पूरे होने के इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने का भरपूर प्रयास हमारी ओर से रहेगा ।इस अवसर पर कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार , पूर्व विधायक मानिक लाल आचार्य ,विश्व हिंदू परिषद के जिला सह संपादक श्री राम सिंह ,सुजीत लायक , शुभमय चक्रवर्ती ,पार्षद जोगा मंडल ,निरंजन अग्रवाल , बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के दीपक दुधनी ,महेश जालान ,विनोद अग्रवाल ,के अलावे कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।














