Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*जोनल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी । जोनल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन सीतारामपुर एनडी राष्ट्रीय विद्यालय में आयोजित किया गया । इस दौरान कुल्टी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने कबड्डी टूर्नामेंट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जोनल कबड्डी टूर्नामेंट प्रतियोगिता में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया । वही बराकर आदर्श विद्यालय से दो टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया ।जिसमें पहले टीम में 17 वर्षीय छात्र तथा दूसरे टीम में 19 वर्षीय छात्र शामिल थे । खेल के दौरान बराकर आदर्श विद्यालय के पहले टीम 17 वर्षीय छात्रों का खेल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता हुई । वही 19 वर्षीय टीम उपविजेता रही । खेल के दौरान ही इन दोनों टीमों में से चार चार छात्रों का चयन जिला स्तर पर खेलने के लिए किया गया । स्कूल के छात्रों को खेल प्रतियोगिता में शामिल होने की तैयारी का नेतृत्व शिक्षक प्रभारी राजेश कुमार साहनी ने किया । वहीं शिक्षकों में मोहम्मद सलमान तथा शिक्षिका मनोरमा झा ने छात्रों को प्रशिक्षण दिया । इस अवसर पर शिक्षक प्रभारी राजेश कुमार साहनी ने बताया कि बच्चों के पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद क्रीड़ा प्रतियोगिता मे सम्मिलित होना बेहद जरूरी है । इससे बच्चों का मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होता है तथा उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है ।