Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*जोनल काउंसिल ऑफ स्कूल गेम्स एंड स्पोर्ट्स आसनसोल द्वारा आसनसोल के विभिन्न स्कूलों में जोनल लेवल इंटर स्कूल सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया हैं।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

जोनल काउंसिल ऑफ स्कूल गेम्स एंड स्पोर्ट्स आसनसोल द्वारा आसनसोल के विभिन्न स्कूलों में जोनल लेवल इंटर स्कूल सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया हैं। यह टूर्नामेंट 4 और 5 जुलाई 2023 को आसनसोल रामसेयर मैदान, मोहिशिला गवर्नमेंट कॉलोनी हाई स्कूल और धदका एन सी लहरी विद्यामंदिर हाई स्कूल में खेला गया था। इस मेगा प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने भाग लिया था। सुब्रतो मुखर्जी कप सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय अंतर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से टीमें भाग लेती हैं। राष्ट्रीय स्तर का फाइनल नई दिल्ली के नेहरू अंतरस्त्रीय स्टेडियम में और अंतर्राष्ट्रीय फाइनल फ्रांस में खेला जाएगा।

चूंकि पश्चिम बंगाल में फुटबॉल एक लोकप्रिय खेल है, इसलिए यहां के खिलाड़ियों मैं इसकी क्रेज बेहद अलग है। टूर्नामेंट अंडर-14 लड़कों और अंडर-17 लड़कों के दो समूहों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें से आसनसोल चेलीदंगल हाई स्कूल ने जीत हासिल की और अंडर-14 के समूह का चैंपियन बने। अंडर-17 लड़कों का फाइनल मैच 10/07/2023 को मोहिसिल्ला गवर्नमेंट कॉलोनी हाई स्कूल में आसनसोल नॉर्थ पॉइंट स्कूल और अरुणोदय हाई स्कूल के बीच खेला जाएगा। इस संबंध में आसनसोल जोनल काउंसिल फॉर स्कूल गेम्स एंड स्पोर्ट्स के सचिव परमजीत सिंह और गुरुनानक मिशन हाई स्कूल आसनसोल के स्पोर्ट्स टीचर ने कहा, कोरोनो के बाद स्कूल स्तर पर खेलों को फिर से शुरू करना बहुत मुश्किल हो गया है। हमारे लिए बहुत सारी चुनौतियाँ थीं, लेकिन हमारा दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट है। हम चाहते हैं कि आसनसोल की टीम स्टेट चैंपियन बने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करे. हम प्रत्येक स्कूल को उनकी भागीदारी के लिए और उनके प्रधानाचार्यों को हमारे दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम और हमारे शहर के छात्र इसके लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। यही कारण है कि सर्वश्रेष्ठ टीम लाने के लिए अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ताकि वह सब-डिवीज़नल स्तर, जिला स्तर और फिर राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सके। इस टूर्नामेंट के दौरान कौशिक सरकार जिला सचिव, सारथी रॉय चौधरी संयुक्त उप-विभागीय सचिव, बिप्लब सर, हृदय सर, अंजन सरकार, निमाई सर और कई अन्य उपस्थित थे।