Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*डिसरगढ़ मजार शरीफ पर आयोजित पीरबाबा का गोशुल*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सांकतोड़िया।आसनसोल नगरनिगम के 105 नंबर वार्ड के डिसरगढ़ मजार शरीफ पर आयोजित पीरबाबा का गोशुल कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और विश्वास की तरह सम्पन्न किया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार 19 मार्च को दामोदर नदी से कलशियों में जल भरकर लाकर पीर बाबा को स्नान करवाया गया। तत्पश्चात रात्रि 8 बजे के करीब बाबा की संडल पोशी की गई एवं इसके बाद चादर पोशी करने के साथ ही गोशुल कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान आसपास तथा झारखंड सहित अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। इस दौरान लोग पीरबाबा के गोशुल का जल लेने के लिए उत्सुक दिखे। काफी लोगों ने जल प्राप्त किया और घर ले गए। हालांकि रमजान के कारण भीड़ थोड़ी कम आंकी गई। लेकिन संध्या की ओर भीड़ बढ़ती नजर आई।
इस पूरी व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए आयोजित मेले में सांकतोड़िया पुलिस की चौकसी बनी रही।
इधर आगंतुकों को किसी असुविधा में चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए बीते कई वर्षों से ओड़ीशा से पधार रहे एस के बुधिया दवाओं के स्टाल सजाए जरूरत मंद लोगों की सहायता करते नजर आए।