बराकर । बराकर शहर के वार्ड नंबर 66 मनबड़िया स्थित रेलवे पंप हाउस में आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम परमानंद शर्मा व कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने संयुक्त रूप से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का अनावरण किया । इस संबंध में कार्यक्रम के आयोजक सह रेल कर्मचारी चंदन सिंह ने बताया कि 22 रेल कर्मचारी रेलवे के अपने निजी कमाई से अर्थ धन देते हैं । जिससे इस तरह का सामाजिक कार्य किया जाता है । उन्होंने बताया कि पूर्व में सभी के सहयोग से एक स्टाफ रेस्ट रूम एक मेडिटेशन रूम तथा एक उद्यान बनाया गया था । उद्यान का नाम नेताजी उद्यान रखा गया । जिसके बाद से नेताजी की कमी यहां साफ-साफ दिखाई पड़ने लगी ।जिसके बाद इस वर्ष उद्यान के समीप एक नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति स्थापित की गई । जिसका अनावरण स्थानीय कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम परमानंद शर्मा ने संयुक्त रूप से किया । डीआरएम परमानंद शर्मा ने कहा कि रेलकर्मी चंदन सिंह के नेतृत्व में तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष पर यह आयोजन किया गया है । यह एक उदाहरण है कि समाज के लिए भी कुछ योगदान देना चाहिए । चंदन का व्यक्तिगत योगदान इन सभी कार्यों में काफी है तथा अन्य कर्मियों ने भी उनको सहयोग दिया है । उन्होंने कहा कि पूर्व में पंप हाउस जीर्ण शीर्ण अवस्था में था । जिसे उनके योगदान से सुंदर और देखने योग्य बना दिया ।विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने कहा की चंदन के अथक परिश्रम से तथा शारीरिक परेशानियों के बावजूद यह कार्य करना बहुत ही सराहनीय कार्य है । इस अवसर पर रेल मंडल के तथा बराकर रेलवे स्टेशन के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे ।










