Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में सुक्रवर को संवादाता समेलन का आयोजन किया गया।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

जामुड़िया: जामुड़िया के न्यू केन्दा मोड़ स्तिथ ब्लाक दो तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में सुक्रवर को संवादाता समेलन का आयोजन किया गया।इस दौरान जामुड़िया ब्लाक दो अध्यक्ष सिद्धांथ राना ने विधायक हरेराम सिंह जमुरिया ब्लॉक 1 प्रेसिडेंट सह मेयर परिषद सुब्रतो अधिकारी जमुरिया 2 ब्लॉक के अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा तृणमूल कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को आदेश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्र में दीदी का सुरक्षा कवच बन कर आम जनता को हुए विकास कर्यो की जानकारी दिया जाए।वही तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ को घर घर जाकर दीदी के प्रकल्प के आधार पर व घर घर जाकर दीदी के 15 महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी लोगों को देते हुए लोगों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराए।उन्होंने कहा कि जीन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है उनकों अती शीघ्र योजनाओं का लाभ मुहैया कराए।महत्वकांक्षी योजनाओं में खाद्य योजना,आवास आवंटन योजना,सुरक्षा, स्वास्थ्य,सामाजिक सुरक्षा,स्वास्थ्य साथी बांग्ला आवास योजना, निजी भूमि निज ग्रह योजना,कन्याश्री,शिक्षाश्री, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड,लक्ष्मी भंडार,कृषक बंधु,मानव पेंशन,जय बांग्ला पेंशन योजना आदि सहित सभी 15 योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का आदेश मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा निर्देश दिया गया है।वहीं इसको लेकर जामुडिया ब्लाक दो तृणमूल कांग्रेस के नेता व समर्थक क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में आम जनता के पास जाएँगे और दीदी की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं से रूबरू होना है।उन्होंने कहा कि तृणमूल सुप्रियो ममता बनर्जी द्वारा निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में रात गुजारने के साथ-साथ लोगों के विनम्र व्यवहार करते हुए उनसे वार्ता करते हुए समस्याओं से रूबरू होकर उसका निवारण करना है।वही आगामी 8 जनवरी के बात इसकी शुरुआत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जामुडिया के विकास के लिए तृणमूल कांग्रेस हर समय तत्पर हैं और आगामी दिन भी रहेगा।इस दौरान जामुड़िया ब्लाक तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश चक्रवर्ती,ब्लाक दो महिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पुतुल बनर्जी,आईएनटीटीयूसी के जामुडिया ब्लाक दो अध्यक्ष रामेश्वर भगत,उपाध्यक्ष संदीप सिन्हा,किसान मोर्चा के जामुडिया ब्लाक दो अध्यक्ष लाल्टू काजी,युवा तृणमूल कांग्रेस नेता असीत मंडल,जुएल काजी,बुधन रूईदास,शेख मुस्ताक,युवा तृणमूल कांग्रेस के जामुड़िया ब्लाक दो अध्यक्ष पंचानन रूईदास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।