बराकर। आसनसोल नगर निगम के बराकर 69 नंबर वार्ड के भाजपा पार्षद सुशांत मंडल उर्फ जोगा के तृणमूल कॉंग्रेस में शामिल किए जाने के बाद से वार्ड में पार्टी कर्मियों ओर नेताओ में लगातार बिरोध के साथ रोस देखने को मिल रहा है । जहा रविवार को मंत्री मलय घटक के हाथों पार्टी में शामिल कराए जाने के बाद वार्ड 69 के तृणमूल के अध्यक्ष सुब्रतो भादुड़ी के पार्टी कार्यालय में जॉइनिंग की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुवे बिरोध दर्ज किया गया था वही सोमवार को भी वार्ड 69 के महिला तृणमूल कॉंग्रेस की महिला कार्यकर्ता नियोति घोष ने जोगा की जॉइनिंग के ऊपर सवाल किया। जिसने जॉइनिंग के दौरान वार्ड में 25 वर्षों से बिकाश मुल्क कोई भी कार्य नही किया गया। इस झूठे प्रचार प्रसार को लेकर पूरे 69 नंबर के वार्ड के तृणमूल कर्मियों में रोष बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त वार्ड में नगर पालिका के प्रारम्भ से ही सजल घोष,सुमिता घोष, अजित बाउरी लगातार तृणमूल का ही पार्षद रहे है। जिनके कार्यकाल में सभी बिकाश के कार्य किये गए है। हमारी राज्य की सरकार हमारी नगरपालिका हमारा नगर निगम रहते हुवे हमारे वार्ड पार्षदो के द्वारा किये गए बिकाश कार्यो को गलत बताना ये साफ दरसाता है कि कितनी राजनीति दक्षता है । वही नियोति घोष ने आरोप लगाते हुवे कहा कि जिस बराकर के नेता ने जोगा को पार्टी में जॉइनिंग कराया है वह अपने आपको पार्टी का उच्च नेतृत्व समझता है। जो बिगत 11 वर्षों से यूनियन के नाम से रोजाना पांच सो रुपया की वसूली करता आ रहा है जिसका आज तक पार्टी में या यूनियन में कोई हिसाब तक नही है। आखिर ये पैसा किसके नाम पर वशूली किया गया और उसका क्या हुवा। वही वार्ड 69 के युवा तृणमूल के वार्ड अध्यक्ष सोनू घोष ने कहा कि जो नेता सुबह सबुज सबुज करता है रात होते ही गरुवा में तब्दील हो जाता है। जिसके कारण आज पार्टी का ये हाल है। इस दौरान महिला नेत्री अनुराधा बाउरी मिठू पाल,टुम्पा स्वर्णकार सीखा चटर्जी सहित कई महिला एव युवा तृणमूल कर्मी शामिल थे।












