” ट्रेन संख्या-18427/18428 (पुरी-आंनद विहार-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ, सांसद ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर चांडिल रेलवे स्टेशन से किया रवाना।)”
09.03.2024,आद्रा: रेलवे बोर्ड द्वारा दिनांक-09-03-2024 से पुरी – आनंद विहार के बीच एक नई ट्रेन संख्या-18427/18428 (पुरी-आनंद विहार-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस) के परिचालन की मंजूरी दे दी है। इस अवसर पर आज दिनांक- 09.03.2024 को आद्रा मंडल के चांडिल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सं-18427 (पुरी-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस) का फ़्लैगिंग ऑफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सासंद/रांची श्री संजय सेठ उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री संजय सेठ ने ट्रेन सं-18427 (पुरी-आंनद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस) का हरी झंडी दिखाकर, इसे आगे की यात्रा के लिए रवाना किये। इस अवसर पर आद्रा मंडल रेल प्रबंधक सुमित नरूला सहित आद्रा मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, प्रेस एवं मीडिया के प्रतिनिधीगण और चांडिल के आस-आप के समस्त नागरिकगण उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि यह ट्रेन पुरी से प्रत्येक शानिवार 04:15 बजे खुलेगी तथा आनंद विहार से प्रत्येक रविवार को 17:20 बजे खुलेगी।
आद्रा मंडल के चांडिल और बोकारो रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन/प्रस्थान का समय निम्नवार होगी।
ट्रेन संख्या-18427 (पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस) आगमन/प्रस्थान का समय चांडिल रेलवे स्टेशन पर क्रमशः 14:48/14:50 बजे तथा बोकारो रेलवे स्टेशन पर क्रमशः 16:55/17:00 बजे और ट्रेन संख्या-18427 (आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस) आगमन/प्रस्थान का समय बोकारो रेलवे स्टेशन पर क्रमशः 10:10/10:15 बजे चांडिल रेलवे स्टेशन पर क्रमशः 12:15/12:17 बजे होगी।

















