बराकर । दीपावली की सजावट के समानों से दुकानें सज गई है । इस संबंध है बताया जाता है कि दीपावली को लेकर बाजारों में काफी रौनक देखने को मिल रही है ।सड़कों का किनारे फुटपाथ पर अस्थाई घर के सजावट तथा पूजन सामग्री की और दीपावली के सामग्री की दुकान खुल गई है । लोग इन दुकानों में आकर अपनी जरूरत के हिसाब से सामानों की खरीदारी कर रहे हैं । इस संबंध में दुकानदार प्रदीप रवानी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार दीपावली के सामानों का दुकान लगाते आ रहे हैं । लेकिन इस वर्ष इन सामानों की बिक्री में काफी कमी आई है । उन्होंने कहा कि शायद महंगाई या फिर ऑनलाइन मार्केटिंग के कारण हम सभी का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है । वही बराकर स्टेशन के समीप दुकान लगाने वाले दुकानदार रामविलास सिंह ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष दीपावली के सजावट की दुकान लगाते हैं ।लेकिन पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष बिक्री में काफी कमी आई है । उन्होंने बताया कि धनतेरस के अवसर पर कुछ सामानों की बिक्री हुई थी । लेकिन आज छोटी दिवाली है फिर भी बिक्री तेज गति से नहीं हुई । अब कल आखिरी दिन है अब देखना है कि सामानों की बिक्री होती है या नहीं । यदि समान की बिक्री नहीं हुई हम सभी दुकानदारों को काफी नुकसान होगा । दुकानदार इन त्योहारों का वर्ष भर इंतजार करते हैं ।

















