कुल्टी । दीपावली तथा काली पूजा को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस महिला संगठन की ओर से साड़ी वितरण किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि दीपावली तथा काली पूजा को लेकर तृणमूल कांग्रेस लगातार गरीब तथा असहाय लोगों की सहायता के लिए तत्पर है । इसी के मद्देनजर टीएमसी महिला संगठन जिला सचिव माला माजी के नेतृत्व में पुनुडी तथा ऊपर कुल्टी के ग्रामीण इलाकों मे जाकर लोगो साड़ी प्रदान किया गया । इस अवसर पर माला माझी ने बताया की तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी हमेशा लोगो की सहायता के लिए कार्य करती है । उन्ही के आदर्शो पर चलते हुए आज कुछ ग्रामीण इलाकों मे गरीब तबके के लोगो के बीच साड़ी वितरण किया गया । ताकि इन त्योहारों मे उनके भी शरीर पर नए वस्त्र रहे । उन्होंने बताया की इसके पूर्व भी डिसरगढ के छिन्नमस्ता काली मंदिर के समीप मजार के आस पास लोगो को साड़ी प्रदान किया गया । उन्होंने कहा के महंगाई के इस दौर मे कई परिवार अपने लिए नए वस्त्र नही ले पाते है । इसी को ध्यान मे रखकर यह कार्यक्रम किया जा रहा है ताकि उन जैसे लोगो की सहायता की जा सके ।














