Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के कोच से देशी तथा अंग्रेजी शराब सहित तीन आरोपियों को धर दबोचा

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर 15 सितंबर । बराकर आरपीएफ ने धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के कोच से देशी तथा अंग्रेजी शराब सहित तीन आरोपियों को धर दबोचा ।इस संबंध मे आसनसोल रेलमडंल अंतगर्त बराकर आरपीएफ थाना के निरीक्षक प्रभारी पीयूष कांति साहा ने बताया कि शक के आधार पर गुरुवार सुबह 9 बजे के लगभग धनबाद से पटना की ओर जाने वाली 13331 नंबर की इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन ज्यो ही बराकर रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी ।डियूटी पर तैनात आरपीएफ के एएसआई जेपी सिंह, एस एन मुर्मू तथा हेडकांस्टेबल एके यादव दलबल के साथ ट्रेन के कोच मे चढ़कर जांच पड़ताल करना आरंभ कर दिया ।इसी क्रम मे एक बेग पर संदेह होने पर रेल यात्री से खुलवाया गया । जिसमें शराब की बोतल मिलने पर तीन आरोपियों को ट्रेन से उतारा गया ।

उन आरोपियों के पास से 18 बोतल अंग्रेजी शराब, 18 बोतल देशी शराब, बीयर 8 तथा 5 पाउच बरामद किया गया । पकड़े गये आरोपियों का नाम ईसुराज कुमार 19 साल, अभिनय कुमार 22 दोनों बिहार के भागलपुर जिला का रहने वाला हैं तथा गौतम कुमार 19 साल पटना का रहने वाला हैं । बराकर आरपीएफ ने तीनों आरोपियों को रेलवे की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आसनसोल न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया हैं ।