Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती मनाया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । बराकर आदर्श विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती मनाया । इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर शहर के वार्ड नंबर 68 हॉट तल्ला स्थित बराकर आदर्श विद्यालय एच एस स्कूल के प्रांगण में पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती का आयोजन किया गया । इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों तथा छात्रों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।इस दौरान स्कूल के टी आई सी आर साहनी ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला । श्री साहनी ने बताया कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर 19वीं शताब्दी के बंगाल के प्रसिद्ध दार्शनिक शिक्षाविद समाज सुधारक तथा लेखक एवं परोपकारी व्यक्ति थे । वह बंगाल के पुनर्जागरण के स्तंभों में से एक थे । उनके बचपन का नाम ईश्वर चंद्र बंधोपाध्याय था । वह नारी शिक्षा के समर्थन थे । उन्होंने कहा कि उस समय हिंदू समाज में विधवाओं की स्थिति बहुत ही दयनीय थी । उन्होंने विधवा पुनर्विवाह के लिए एक लोकमत तैयार किया । उन्हीं के प्रयासों से विधवा पुनर्विवाह पारित हुआ । उन्होंने बताया कि इसके अलावे भी अन्य कई उपलब्धियां तथा ख्यातियां उन्होंने प्राप्त की है । इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाएं मौजूद थे ।