Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*पुलिस की नजर को धूल झोकते हुवे बालू तस्कर बालू का अवैध कार्य कर सरकार के राजस्व को रोजाना लाखो का चूना लगा रहे*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर के कुल्टी थाना के नियामतपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर तीन तल्ला मोड पर एक अवैध बालू लदा ट्रेक्टर को जप्त किया। मालूम हो की दामोदर नदी के अलडीहा घाट से बालू तस्कर ट्रेक्टर में बालू भरकर ट्रेक्टर को कुल्टी नियामतपुर की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने ट्रेक्टर को पकड़ा। मालूम हो की पूरे कुल्टी के विभिन्न छेत्र में अभी भी रात के अंधेरे और सुबह सुबह ट्रेक्टर द्वारा बालू की चोरी कर बालू माफिया अपना कार्य आसानी से करने में जुटे है। इसमें चिनाकुडी,अलडीह , नियामतपुर, कुल्टी,बराकर ,रामनगर, इत्यादि कई छेत्र है जहा प्रशासन की नजर को धूल झोकते हुवे बालू तस्कर बालू का अवैध कार्य कर सरकार के राजस्व को रोजाना लाखो का चूना लगा रहे है। इस कार्य के संचालन करता बिना किसी रोक टोक के प्रशासन और स्थानीय नेताओं को चढ़ावा देते हुए खुले आम कार्य कर रहे है। जहा उपरोक्त छेत्र में रोजाना ट्रेक्टर सुबह की तीन से चार बजे घर के बाहर बालू गिरा कर चले जाते है। जहा सिर्फ कुलटी छेत्र में दर्जनों की तादाद में ट्रेक्टर इस कार्य को अंजाम देने में जुटे है।