कुल्टी।आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरंगी फांड़ी अंतर्गत झारखंड बंगाल सीमा के निकट डिब्यूडीह चौरस्ता पर बीते सोमवार को सड़क दुर्घटना को लेकर कुल्टी के विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने उक्त घटना को लेकर आरोप लगया है कि उक्त घटना पुलिस प्रशासन और सिविक पुलिस की नाकामी के कारण हुई है

विधायक का आरोप है कि इलाके में कोयला माफिया तथा बालू माफिया राज चल रहा है गुंडा समाज जमा हो जाते है और गांव के लोगों को तंग करते है इस घटना के लिये पूर्ण रूप से पुलिस प्रशासन व सिविक पुलिस की दायित्व है जोकि लगाई गई सीसीटीवी कैमरा के माध्यम सच्चाई का पता लगाया जा सकता है उन्होंने आरोप लगया कि पुलिस बैरिकेट लगाकर वसूली में व्यस्त रहती हैउन्होंने आरोप लगाया कि सड़क दुर्घटना में आक्रोशित लोगों पर पुलिस लाठी चार्ज की है पुलिस गाँव मे घुसकर पुलिस धमका रही है गांव के लोग पुलिस के आतंक के माहौल में जी रहे है घटना को लेकर विधायक ने घटना स्थल का जायजा लिया तथा ग्रामवासियों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया घटना के संदर्भ में ग्राम की एक महिला का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस मेरे पति को घर से बुलाकर गिरफ्तार किया है आरोप है कि रात में पुलिस दरवाजा में लात मारकर दरवाजा पिट रही थी पूरी तरह दहशत में हमलोग है वही एक महिला ने बताया कि मेरा पति मोबाइल रिचार्ज करवाने गया हुआ था और पुलिस पकड़ ली है इस संदर्भ में ए.सी.पी .वेस्ट सुकांतो बनर्जी से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहां हम प्रतिक्रिया नही देते है विधायक का ही बयान लगाइये तथा कुछ भी बताने से इंकार कर दिया हालांकि घटना के बाद पुलिस सुबोध बाउरी, संदीप तुरी तथा राजकुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया है इस संदर्भ में तृणमूल युवा कांग्रेस कुल्टी ब्लाक अध्यक्ष विमान दत्ता ने प्रतिक्रिया दिया।इस संबंध में युवा टीएमसी के कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष विमान दत्ता ने कहा की कुल्टी विधायक अन्य समय दिखाई भी नहीं देते हैं विधायक जो पार्टी करते हैं वह एक सांप्रदायिक दल है विधायक यहां आकर इस घटना को राजनीतिक रंग देने का कार्य कर रहे हैं जो बहुत ही गंदा राजनीतिक है पुलिस सही दिशा में कार्य कर रही है ।










