Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा संविधान दिवस मनाया गया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल, 28 नवंबर 2023
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री चेतना नंद सिंह, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल ने आज (28.11.2023) इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय/आसनसोल के प्रांगन (फ़ोयर ) में कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाया। आसनसोल मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान, जो दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है, की विचारधाराओं को बनाए रखने और अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। संविधान दिवस का आयोजन भारतीय संविधान में परिकल्पित नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया और बाद में 26 जनवरी 1950 से इसे लागू किया गया।